( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारत सैन्य तौर पर दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश बन गया है। दरअसल ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग जारी हुई है। जिसमे दुनिया के 145 देशो को शामिल किया गया है। इस रैंकिंग में अमेरिका को सैन्य तौर पर दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना गया है। वहीं रूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग के अनुसार, भारत को 0.1023 स्कोर मिला है। वहीं अमेरिका को 0.0699, रूस को 0.0702 और चीन को 0.0706 स्कोर मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है।
लिस्ट में कुल 145 देशों को किया गया शामिल
ग्लोबल फायरपावर की 2024 की इस लिस्ट में कुल 145 देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर शामिल किया गया है। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर है। वहीं इटली को 10वां स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, जापान और तुर्किए भी शीर्ष 10 ताकतवर देशों में शामिल हैं। कई पैरामीटर को ध्यान में रखकर ग्लोबल फायरपावर ने यह लिस्ट तैयार की है, जिनमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थायित्व, सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया है।
शीर्ष 20 में ये देश शामिल
ग्लोबल फायरपावर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि हमारा फार्मूला छोटे, तकनीकी तौर पर आधुनिक देशों को बड़े और कम विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। इस बहुआयामी दृष्टिकोण का उद्देश्य मारक क्षमता से परे सैन्य क्षमताओं की अधिक संपूर्ण तस्वीर पेश करना है।’ इस इंडेक्स में फ्रांस को 11वें स्थान पर रखा गया है। वहीं फ्रांस के बाद ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान दिया गया है।
भूटान सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश
दुनिया में सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, भूटान है, जिसे 145 देशों पर रखा गया है। भूटान के बाद मालदोवा, सूरीनाम, सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलिज, सिएरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, आइसलैंड और कोसावा से कमजोर देश बताए गए हैं।
==================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है। ==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy====================
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।