( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ है वो आज यानी बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद खत्म हो जाएगा, पर इस रेस में जो नाम पहले दिन से रेस में सबसे आगे चल रहे थे अब उनके नामों पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। इसमें सबसे पहला नाम नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा का है और फिर बीजेपी के दूसरे विधायक वीरेंद्र सचदेवा का नाम सबसे आगे था, पर अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे नाम शालीमार से महिला विधायक रेखा गुप्ता का नाम है। हालांकि यह सब अटकलें हैं और आखिर फैसला बीजेपी की विधायक दल की बैठक में होगा।
CM की रेस में कौन कौन से नाम और क्यों?
1- रेखा गुप्ता, शालीमार बाग से विधायक, प्लस फैक्टर- बनिया और महिला
2- अभय वर्मा, लक्ष्मी नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- पूर्वांचली
3- आशीष सूद, जनकपुरी से विधायक, प्लस फैक्टर – पंजाबी और संगठन के पुराने व्यक्ति
4- रवीन्द्र राज, बवाना से विधायक, प्लस फैक्टर- दलित चेहरा
5- पवन शर्मा, उत्तम नगर से विधायक, प्लस फैक्टर- यह माना जा रहा है कि गोधरा कांड के समय पर मोदी की काफी मदद की थी और दिल्ली में मोदी जी उनके घर पर भी रुके थे और संगठन के भी करीबी है और मोदी जी के पसंदीदा में भी हैं।
उपराज्यपाल से मिले बीजेपी नेता
विधायक दल की बैठक के संबंध में भाजपा नेता विनोद तावड़े, तरुण चुघ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलने राजनिवास पहुंचे थे। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों के बारे में जानकारी देने भाजपा राजनिवास पहुंचे थे। अभी सीएम पद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। कई नामों पर चर्चा चल रही है। विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा।
इन विधायकों के नाम भी रेस में
11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। इन्हीं विधायकों में 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।
रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया था। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठक भी हुई थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================