( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर में बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आने के बाद सभी होश फक्त हो गए है। मामला चची के द्वारा भतीजे के साथ यौन संबंध बनाने का है। जी हाँ , ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ यौन संबंध बना डाले। महिला ने अपने 15 साल के नाबालिग भतीजे को बहलाफुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी और इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। जब लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो वहां हड़कंप मच गया।महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी और उसने जानबूझकर अपने भतीजे को भी एड्स संक्रमित करने की मंशा से उसके साथ यौन संबंध बनाए। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए।पहले महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।