( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। CM धामी ने बड़ी बात कही है ,धामी ने कहा uksssc भर्ती घोटाले में अंतिम व्यक्ति के पकड़े जाने तक जांच जारी रहेगी। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भर्ती घपले के आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर सरकार सख्त है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 41 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 से आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी, घोटाला, प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। लंबे समय से यह सबकुछ चलता रहा। अब इसे रुकना चाहिए।
विधानसभा में अनियमित नियुक्तियां रद होनी चाहिए
विधानसभा में नियुक्तियों में अनियमितता के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी नियुक्तियां हर हाल में निरस्त होनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से जांच की मांग करते समय ही अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया था। इस दिशा में काम भी हो रहा है।
मंत्रिमंडल में फेरबदल से इन्कार
मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर उनकी राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा नहीं हुई। अभी केवल आपदा और पुलिस आधुनिकीकरण पर विचार हुआ। प्रदेश में पुलिस चौकियां और थाने काफी पुराने हो चुके हैं।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।