( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने शुक्रवार को 10 IPS अफसरों की डीपीसी के बाद प्रमोशन किया है। इनमें आईजी अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल और वी मुरुगेशन अब अपर पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी बन गए हैं। इनके अलावा दो डीआईजी और तीन एसएसपी स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं।
बरिंदर जीत सिंह डीआईजी
गुंज्याल, सिन्हा और मुरुगेशन 1997 बैच के अधिकारी हैं। इनके अलावा 2004 बैच के डीआईजी केवल खुराना और विमला गुंज्याल आईजी बन गए हैं। जबकि, एसएसपी कार्मिक निवेदिता कुकरेती, पी रेणुका देवी और बरिंदर जीत सिंह डीआईजी बनाए गए हैं।
एसपी दिलीप सिंह कुंवर और ददन पाल को सेलेक्शन ग्रेड मिला है। उनके कॉलर्स पर बैंड लग जाएगा। बता दें कि आईजी गुंज्याल इंटेलिजेंस, अमित सिन्हा आईजी मॉडर्नाइजेशन और मुरुगेशन आईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।