Big News Bokaro Jharkhand Lanka is not only the name.. Slider States

बड़ी खबर : केवल नाम ही लंका नहीं…..गांव में रावण – विभीषण भी है मौजूद। आखिर पुलिस विभाग में क्यों है यहाँ के इतने लोग ? Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
बोकारो।  बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड में एकअनोखा गांव बसा है।  जिसका नाम है ‘लंका’।  यह नाम सुनते ही त्रेता युग और रावण की छवि मन में उभरती है।  लेकिन इस गांव का रामायण काल से कोई लेना-देना नहीं है,  पर यहां रावण और विभीषण भी मौजूद हैं।  यह गांव अपने अनोखे नाम के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही यहां से भारी संख्या में लोग पुलिस सेवा में योगदान दे रहे हैं।  यह भी इस गांव की एक पहचान है।  गांव के करीब 40-45 लोग पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। 
कैसे शुरू हुआ सिलसिला?
लंका गांव के निवासी और हाई स्कूल शिक्षक विकास कुमार महतो ने लोकल18 को जानकारी देते हुए बताया कि लंका नाम की वजह से इलाके में यह गांव कोतुहल का विषय भी बनता है।  लेकिन यहां कि एक खासियत का लोग लोहा भी मानते हैं।  उन्होंने कहा कि गांव से भारी संख्या में युवा पुलिस विभाग में नौकरी लेते हैं।  इसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं। 
रावण-विभीषण भी पुलिस में…
गांव में सबसे पहले साल 2002 में दलगोविंद महतो , रेखा महतो सुमित्रा महतो, शिव प्रसाद महतो का चयन झारखंड पुलिस में हुआ था।  उसके बाद से यह सिलसिला जारी है।  एक दूसरे से प्रेरित होकर गांव के युवा पुलिस सेवा जा रहे हैं।  जो सिपाही और विभिन्न पदों पर आसिन है।  यहां तक की गांव के तीन भाई रावण महतो, विभीषण महतो और महेंद्र महतो भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है। 
कोचिंग की नहीं है सुविधा
धनबाद पुलिस बल में कार्यरत अंबुज महतो ने बताया कि लंका गांव बोकारो का एक सुदूरवर्ती क्षेत्र है, जहां कोचिंग संस्थानों की सुविधा नहीं है।  इसके बावजूद यहां के युवाओं में पुलिस सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।  उन्होंने कहा कि गांव के लगभग 45 पुलिस बल में हैं।  युवा मिलकर पढ़ाई और फिजिकल की तैयारी करते हैं। 
1-1 घर में कई नौकरियां
धनबाद पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत अशोक महतो ने बताया कि उनके परिवार से चिंतामणि महतो और भारती देवी भी झारखंड पुलिस में सिपाही के रूप में कार्यरत हैं।  इस गांव का माहौल काफी अच्छा है. सभी एक दूसरे की मदद कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। 
महिला भी पाई सफलता
वहीं उमेश चंद्र महतो ने बताया कि उनकी पत्नी आशा महतो बोकारो पुलिस होमगार्ड में सेवा दे रही हैं।  उनका चयन शादी के बाद हुआ है।  पत्नी ने घर, परिवार, बच्चों को संभालने के साथ-साथ तैयारी की।  अपनी मेहनत और लग्न के बल पर नौकरी हालिस की है। 

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *