Lok Sabha election 2024 result! BJP is facing a big blow in UP; NDA faces tough competition in trends National,New Delhi Slider

बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम ! UP में भाजपा को लग रहा बड़ा झटका ; रुझानों में NDA की कड़ी टक्कर ,हरिद्वार में यह है आगे। आखिर कैसे और कौन ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान टीम )
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।
हेमामालिनी 26 हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 
गाजियाबाद से अतुल गर्ग नौ हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग करीब नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा हैं। 
मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा, ‘मतगणना सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। हमने 3 स्तरीय व्यवस्था की है…पूरे इलाके को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।’
यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है। 
राहुल गांधी आठ हजार वोटों से आगे
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 8718 वोटों से आगे चल रहे हैं।
यूपी के रुझानों में भाजपा को नुकसान
यूपी के रुझानों में भाजपा को बड़ा नुकसान; अयोध्या, मेरठ, उन्नाव और कैसरगंज में सपा आगे चल रहे हैं। 
अमेठी सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।
मंडी सीट से आगे हुईं कंगना रनौ
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत 1294 वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआत में पिछड़ने के बाद कंगना ने बढ़त बना ली है। 
हरिद्वार सीट से भाजपा आगे 
हरिद्वार सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे चल रहे हैं। 
यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। 
बेगूसराय सीट से भाजपा के गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। 
पटना साहिब सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद पीछे हैं। 
एमपी में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा
मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।
दमोह में भाजपा आगे
दमोह में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी 27053 वोटों से आगे आगे चल रहे हैं। राहुल सिंह लोधी को अब तक 50740 मत मिले हैं। उनके निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी को मिले 23687 मत मिले हैं।
इंदौर में नोटा ने पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दूसरे ही चरण में दोगुने मत हासिल किए। पिछले चुनाव में नोटा को 5 हजार वोट मिले थे, इस बार 10 हजार 168 वोट दूसरे राउंड में।
 शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले
पहले राउंड में कुल 38770 वोटों की गिनती हो गई है। बीजेपी के शंकर लालवानी को 32083 वोट मिले है, वहीं नोटा का 4883 वोट मिले है। बसपा के संजय सोलंकी को 735 वोट मिले है। 

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *