( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
गुड़गांव। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के निधन की खबर सामने आ रही है। हालांकि, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ने इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले सप्ताह ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं।
मुलायम ने 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।