( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
संतकबीर। संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के डेबरी गांव में शुक्रवार की रात दीवार गिरने से मां की मौत हो गई वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बेटी को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह है मामला
डेबरी की 45 वर्षीय बासमती अपनी 15 साल की बेटी प्रमिला के साथ अपने खेत में धान की रोपाई करके घर वापस लौटी थीं। घर की एक दीवार जर्जर थी। वहीं पर हैंडपंप लगा था। मां-बेटी रात करीब आठ बजे हैंडपंप पर हाथ धोने गईं थीं। अभी दोनों वहां पहुंची ही थीं कि बारिश के चलते दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिसमें दोनों दब गईं।

मां ने तोड़ा दम, बेटी लड़ रही जंग
दीवार गिरने का आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण दौड़े। घटनास्थल से किसी तरह दोनों को निकाला गया। घायलावस्था में दोनों को लेकर स्वजन हैंसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटी का प्राथमिक इलाज करके उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।