( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का कनखल मंडल में स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश गिरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के लिए जो जो योजनाएं लाए हैं। उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर मोर्चे को मजबूत करने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने आए सभी पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया। ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति ने प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उप नेता निगम सुनील अग्रवाल गुड्डू ,पार्षद नितिन माना, पार्षद प्रशांत सैनी , महामंत्री अनिमेष, मनीष गुप्ता, महामंत्री विपिन कुमार , अजय राजपूत, सुरेश शर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, राजकुमार शर्मा, अजय , आशीष चौधरी , विपिन चौधरी , आदित्य गिरी , नाथीराम सैनी , राकेश कश्यप , छवि पंत , गौरव बांगा , पवनदीप , संजय सिंघानिया , शिवा लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।