( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में धामी सरकार 2.0 सरकार में दायित्वधारी बनाने का कर्म शुरू हो गया है। जी हाँ ,पहली तेज़पोशी शाहिद अहमद की गई है। उनको उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम देहरादून में तेगबहादुर निवासी शाहीद अहमद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम में उपध्याक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके लिए प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। शाहिद अहमद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व संगठन के लोग शाहिद अहमद संबंधी किसी भी नाम से परिचित नहीं है। प्रमुख सचिव के जारी आदेशों में शाहिद का नाम पूरी तरह स्पष्ट है। सूत्रों की माने तो अब और भी दायित्व धारियों की सूची जल्द ही जारी होने वाली है।


सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।