ganga bath Haridwar Harki Pauri kartik purnima Mass of faith gathered Millions of people took a dip Slider States Uttarakhand

Breaking News : कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब ,लाखों लोगो ने लगाई डुबकी। आखिर कितने और कितने बजे तक ? Tap कर जाने और देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। हरकी पौड़ी पर आज कार्तिक पूर्णिमा के पवन अवसर पर आस्था का जनसैलाब गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ा है। देश के कोने – कोने से लोग गंगा स्नान के लिए कल देर शाम से हरिद्वार के होटलो धर्मशालाओं में आकर तक गए थे और आज प्रातः से गंगा स्नान का लाभ ले रहे है। हलकी चंद्रग्रहण लगने के कारण सूर्योदय से ही मंदिरो के कपट बंद हो जाने के कारण श्रद्धालुगण भगवान की पूजा अर्चना नहीं कर पर रहे है परन्तु फिर गंगा स्नान को लेकर आस्था काम नहीं दिख रही है। 

सुबह से 11 बजे तक लगभग साढ़े दस लाख लोगो ने गंगा स्नान कर चुके 
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओ की भींड देर रात से उमड़ी पड़ी है।  सुबह दस बजे तक लगभग 11 लाख 80 हज़ार लोग गंगा स्नान कर चुके थे।   
आपको बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।

आज के दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति
श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार की पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए है।स्नान पर्व हेतु 09 सीओ ,28 निरीक्षक / थानाध्यक्ष ,69 उपनिरीक्षक 20 महिला उपनिरीक्षक ,103 मुख्य आरक्षी ,325 आरक्षी ,73 महिला आरक्षी लगाए गए है। जबकि यातायात व्यवस्था को लेकर 03 उपनिरीक्षक ,10 हेड कांस्टेबल ,30 कांस्टेबल लगाए गे है इसके साथ ही 04 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। 

यात्रियों के डूबने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए मुख्य स्नान घाटों पर जल पुलिस जवान, गोताखोरों के साथ ही एक प्लाटून फ्लड कंपनी बोट के साथ तैनात है। साथ ही आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।


चंद्र ग्रहण की अवधि को छोड़कर बाकी पूरे दिन श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमा सकते हैं। ग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक लगने से पहले मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *