( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रोहतक। हरियाणा के रोहतक के दिल्ली बाईपास स्थित नहर के नजदीक पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एक स्पा सेंटर की आड़ में मसाज के बहाने जिस्म परोसा जा रहा था। पुलिस ने 5 युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह स्पा सेंटर आईएमटी थाना क्षेत्र में चल रहा था।
रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को काबू किया है। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं।
आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई।

इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला। जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।