Slider States Uttarakhand uttarkashi Vice President visited this Dham with his wife and offered prayers at Gangotri temple and the banks of Ganga wished for the upliftment of the nation and public welfare

उप राष्ट्रपति ने सपत्नीक इस धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना। आखिर कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

उत्तरकाशी। उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे।उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डा. श्रीमती सुदेश धनखड़ वीरवार को  दोपहर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुँचे।

जहाँ पर  राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,सेना की 11 जेकेलाई के कर्नल सनी जुनेजा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, अपर जिलाधिकारी तीर्थ पाल सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा,उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी एवं जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा,  भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा बगोरी की प्रधान सरिता रावत आदि ने उप राष्ट्रपति का  स्वागत किया।उप-राष्ट्रपति अपराह्न 2 बजे सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पंहुचे। गंगोत्री आगमन पर तीर्थपुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने  उप राष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से  स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति धनखड़ एवं उनकी पत्नी ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन कर विशेष पूजन और अभिषेक कर गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने राज्यपाल के साथ गंगा तट पर जाकर पूजन कर देश की प्रगति व लोक मंगल की कामना की। उपराष्ट्रपति  गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशिष्टताओं से भी अवगत कराया।गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, मुकेश, मनु, कमलनयन, माधव सेमवाल आदि  तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई।उप राष्ट्रपति के आगमन पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान के द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल एवं स्थानीय उत्पाद तथा हर्षिल क्षेत्र का बहुप्रसिद्ध सेब भेंट किया गया।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *