( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / हरिद्वार। उत्तराखंड में 2 दिन की झमाझम बरसात के बाद एक बार फिर से गर्मी रुला रही है। 2 दिन पहले उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ था और पहाड़ों पर झमाझम बरसात होने से मैदानी जिलों में भी तापमान में कमी आई थी। मगर आज और कल फिर से गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दोपहर में बाहर जाना भी मुश्किल हो रहा है।
इसी बीच मौसम विभाग ने 20 एवं 21 अप्रैल को उत्तराखंड में बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।
जी हां, मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि ने बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को झुलसती हुई गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और उसके बाद कमी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की मानें तो कल तक राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में झमाझम बारिश का अनुमान है। राज्य के अन्य जनपदों में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दरअसल सोमवार से राज्य में 20 अप्रैल तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। ऐसे में मौसम विभाग 20 एवं 21 अप्रैल को गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में 20 एवं 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है जिस वजह से पहाड़ों पर बरसात से मौसम सुहावना रहेगा। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़े।


सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।