( ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी हाड़ कंपा रही है। जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक प्रचंड शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। देर रात और सुबह के समय कोहरा भी कहर बरपा रहा है। नए साल का स्वागत भी इस कंपाकंपा देने वाली सर्दी से ही होने के आसार हैं। 4 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और इसके असर से पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही पारा 3-5 डिग्री तक और लुढ़क सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालमक्षेत्र में यह 8.6 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश सर्दी से बचने के लिए लोगों को आश्रय घरों और अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। एनसीआर समेत उत्तर भारत में सुबह घना कोहरा छाया रहा है।
घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी
जबकि उत्तराखण्ड में दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं।
आसमान में चक्कर काटकर दिल्ली गया विमान
देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया था। इसका असर उड़ानों पर भी दिखा। अहमदाबाद से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:55 बजे उतरना था। लेकिन घने कोहरे के कारण विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर काटता रहा और रनवे पर नहीं उतर पाया। इस कारण विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं इंडिगो का विमान दिल्ली से सुबह नौ बजे के स्थान पर करीब दो घंटे की देरी से 10:54 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। साथ ही इंडिगो की शाम को 6:10 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट ‘को रद्द कर दिया गया।

कश्मीर के गुलमर्ग में पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे

जम्मू-कश्मीर में 40 दिनों के चिल्ले कलां में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत सोनमर्ग, पहलगाम और गुरेज जैसे स्थान बर्फ से लकदक हैं। गुलमार्ग में रविवार रात पारा माइनस 10 डिग्री तक गिर गया। पहलगाम में भी शून्य से 9.2 डिग्री नीचे तापमान रहा।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================