( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरदून। उत्तराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने स्टाफ में दो लोगो की नियुक्ति की है। कार्मिक सचिव भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी आदेश में ड्रॉ सत्य प्रकाश सिंह रावत को मुख्यमंत्री का विशेष कार्याधिकारी और भज राम पंवार को जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया है।आपको बता दे कि इससे पहले तीन पीआरओ को नियुक्त किया गया था, लेकिन तत्काल ही उनकी नियुक्ति के आदेश को निरस्त भी कर दिया गया था।






