Big News Cabinet Minister, Uttarakhand Dehradun ministers have decided their priorities and will speed up the schemes newly appointed Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड कैबिनेट विस्तार उपरांत नवनियुक्त मंत्रियो ने तय की प्राथमिकताएं ,देंगे योजनाओं को रफ़्तार। आखिर कैसे और क्या कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हिस्से से नए मंत्रियों को विभागों की कमान सौंप दी है। वहीं, नए मंत्रियों ने विभागों में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रियों के सामने अपनी परफॉरमेंस दिखाने की चुनौती भी कम नहीं है। लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने व नई योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए मंत्रियों के पास एक साल से भी कम समय है। लिहाजा इस चुनौतियों का सामना करने के लिए मंत्रियों को जोश व उत्साह बरकरार है।

प्रदेश में युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता:चौधरी
पहली बार कैबिनेट मंत्री बने भरत सिंह चौधरी ने कहा, प्रदेश सरकार की स्वरोजगार योजनाओं में तेजी से काम कर युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। विभागों के बंटवारे के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से सरकार की ओर से कई स्वरोजगार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में तेजी लाकर युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर आर्थिकी को मजबूत किया जाएगा।
ग्राम्य विकास ग्रामीण क्षेत्रों के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लखपति दीदी बनाने के लिए सरकार ने जो लक्ष्य रखा है। उसे शत प्रतिशत पूरा करने पर काम किया जाएगा। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहाें के स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग, मार्केटिंग व पैकेजिंग में सुधार कर कारोबार बढ़ाने पर फोकस रहेगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बड़ा योगदान है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों पर आधारित छोटे उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

( File Photo)

गांवों को फिर से आबाद करना मेरी प्राथमिकता होगी- मदन कौशिक
चौथी बार कैबिनेट संभालने वाले तेज़ तर्रार मदन कौशिक ने कहा  पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए 29 विषयों को सौंपना, पंचायत भवन विहीन पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण, पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाना एवं खाली हो चुके गांवों को फिर से आबाद करना मेरी प्राथमिकता होगी। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना में भी जन और राज्य हित में जो होगा उसे प्रमुखता से किया जाएगा।

( File Photo)

योजनाओं का लाभ लोगों को मिले होगी प्राथमिकता: प्रदीप
पहली बार कैबिनेट मंत्री बने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा  योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यह प्राथमिकता होगी। प्रयास किया जाएगा कि परिवहन निगम कर्मचारियों को हमेशा समय पर वेतन मिले, निगम को लाभ में पहुंचाया जा सके। जिन क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सुविधाएं नहीं हैं, अधिक से अधिक क्षेत्रों तक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिले यह प्राथमिकता होगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।

( File Photo)

पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ: खजान दास
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि समाज कल्याण विभाग महत्वपूर्ण विभाग है। जिस व्यक्ति के लिए यह योजनाएं वहां तक पहुंचे और धरातल पर उतरे। यह प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि समाज कल्याण विभाग को लेकर जांच, पड़ताल की बात सामने आती है। बार- बार आरोप लगते हैं। यह स्थिति क्यों है? इसका पता किया जाएगा। अगर कहीं कोई कमी है, तो उसका पता कर सुधार किया जाएगा।

( File Photo)

जल संरक्षण और पौधरोपण पर रहेगा फोकस : कैड़ा
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन व शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़ों में जलस्र्रोत सूख रहे हैं, यह एक चुनौती है। राज्य के नौला, धारों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जाएगा। जिससे जल की उपलब्धता को और बेहतर किया जा सके। इसके अलावा बरसात के पानी का संग्रहण कार्य भी प्राथमिकता में रहेगा। चाल, खाल के माध्यम से यह जल संग्रहण का कार्य होगा। यह कार्य जलागम विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को लेकर भी फोकस रहेगा। पौधरोपण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। शहरी विकास योजनाओं को और बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य होगा। इससे जुड़ी योजनाओं में और तेजी लायी जाएगी।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *