Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में “युवा महोत्सव-2026” का हुआ भव्य आयोजन। आखिर क्या रहा महत्वपूर्ण ? Tap के देखे तश्वीरों में 

Spread the love

( सिद्धार्थ पाण्डेय )

हरिद्वार।उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “युवा महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे प्रारम्भ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने नृत्य, संगीत, नाट्य एवं अन्य रचनात्मक विधाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि युवा महोत्सव छात्रों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इसे विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में स्थायी रूप से सम्मिलित किया जाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि आकर्षिका शर्मा (पार्षद, हरिद्वार) ने छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

अतिविशिष्ट अतिथि कुलसचिव दिनेश कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल दिया।

अन्य अतिथियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला संगठन मंत्री अमन तोमर, सहायक कुलसचिव संदीप भट्ट एवं सुशील कुमार, तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो० लक्ष्मीनारायण जोशी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के संयोजक छात्र कल्याण परिषद् के महासचिव आशीष सेमवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन, शान्तिपाठ एवं सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्र कल्याण परिषद् द्वारा सुव्यवस्थित संचालन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह युवमहोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। 

बेहतर प्रस्तुति निक्की अत्री ,तनिष्क चौहान और गौरी सिंह की प्रस्तुतियों ने दर्शको का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सौरभ शर्मा,अध्यक्ष ,रुचि कोठारी, उपाध्यक्ष ,आशीष सेमवाल, महासचिव, हर्ष सैंटा, सहसचिव,आदित्य कोषाध्यक्ष, गौरव सेमवाल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,संयोजक आशीष सेमवाल, महासचिव,छात्र नेता पीयूष मालिक ,शुभम मिश्रा  प्रमुख सहभागिता रही।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *