( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का प्रभावी व उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व देखने को मिल सकता है।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड से एक राज्यसभा सदस्य की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। इसके साथ ही एक विधान परिषद सदस्य एमएलसी को भी राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अगले 2 से 4 दिनों के भीतर किए जाने की संभावना है। प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में भी नई नियुक्तियों और राष्ट्रीय टीम के विस्तार को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।





