Big News Haridwar Parti - BJP Slider States upcoming assembly elections are likely to be interesting regarding the Haridwar seat Uttarakhand

बड़ी खबर : आगामी विधानसभा चुनाव हरिद्वार सीट को लेकर रोचक होने के आसार ,टिकट की दाबेदारी की लम्बी फेरिस्त। आखिर कौन – कौन और कैसे ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।हरिद्वार विधानसभा के भीतर भाजपा में टिकट  के दावेदारों का संग्राम पहली बार बहुत ही 

रोचक दिखाई दे रहा है । टिकट के दावेदारों की लंबी सूची में शुमार मनोज गर्ग, आशुतोष शर्मा , विमल कुमार ,कन्हैया खेवडिया आदि के साथ विधायक मदन कौशिक को पहली बार नए अंदाज में चुनौती मिली है।

 वर्ष 2027 के लिए  टिकट के  दावेदारों के बीच पहली बार युवा भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने

 खुली दावेदारी कर नगर विधायक मदन कौशिक को चुनौती  पेश की है । जिसके चलते भाजपा के 

भीतर टिकट की लड़ाई  रोचक बनती दिखाई दे रही है ।

 उज्ज्वल पंडित ने जहां 25 साल से विधायक मदन कौशिक के विराट स्वरूप का जिक्र कर उन्हें हरिद्वार विधानसभा सीट युवाओं के लिए छोड़ने ओर स्वयं किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का  विनम्र आग्रह किया तो, वही दूसरी ओर उनके “’25 साल बेमिसाल”” के नारे की हवा भी निकाल दी। नगर विधायक की अनेको नाकामियों, अधूरी ,लटकी योजनाओं का पिटारा खोल कर मदन कौशिक के राजनीतिक जीवन के नकारात्मक पक्ष को भी उजागर कर दिया। मदन कौशिक बीते 25 सालों से  हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी के बेताज बादशाह रहे है। बीते सालों में उनके सामने खुल कर टिकट मागने की हिम्मत पार्टी नेता जुटा नहीं पाते थे। 

उन्होंने अपने कौशल से जिले भर में पार्टी के भीतर अपने सैकड़ों समर्थक युवा नेताओं को करोड़पति भले ही बनाया हो लेकिन सबके राजनीतिक वजूद का”‘ रिमोट”” अपने हाथ में ही रखा। 

उन्होंने किसी ओर को पार्टी के “क्षितिज” पर उभरने नहीं दिया और ज्यादा  उड़ने की कोशिश करने वाले के पंख समय रहते ही काट दिए।

उज्ज्वल पंडित भाजपा के एक ऊर्जावान एवं कर्मठ युवा नेता हैं, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली  कार्यशैली, सक्रिय जनसंपर्क और ओजस्वी भाषण कला से समाज  में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें  नाम लेकर पुकारना,उनकी नजदीकियां उन्हें ऊर्जा प्रदान करती है।शिवालिक नगर पालिका के सम्पन्न दो चुनाव में  भाजपा के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि उज्ज्वल पंडित को भाजपा संगठन का कोई अनुभव नहीं है लेकिन हरिद्वार की संस्कृति,आस्था और मर्यादा की रक्षा के लिए मुखर होकर संघर्षरत रहना ही उनकी पहचान है। 

देखना यह होगा कि बड़े राजनीतिक कद वाले काबीना मंत्री मदन कौशिक के साथ टिकट के कई मजबूत दावेदारों के बीच उज्ज्वल पंडित दावेदारी में कहाँ तक टिक पाएंगे।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *