Big News Congress leader Haridwar Metropolitan Congress trying to make a strategy to uproot BJP's strong fort Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : कांग्रेस के 2027 के खेवनहार!  महानगर कांग्रेस 2027 में भाजपा का मजबूत किला उखाड़ने की रणनीति बनाने की कोशिश। आखिर क्या हो पाएंगे क़ामयाब या फिर …….? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। हरिद्वार नगर विधानसभा की सीट उत्तराखंड राज्य बनने के पहले पूर्ववर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के समय से कांग्रेस वनवास पर है। कांग्रेस के दिग्गज सतपाल ब्रह्मचारी एवं ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तक कांग्रेस का वनवास समाप्त नही करा सके।

महानगर कांग्रेस 2027 में भाजपा का मजबूत किला उखाड़ने की रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसको विश्वास है कि महानगर कांग्रेस गुटबाजी समाप्त कर दे और नगर-निगम के पिछले चुनाव जिसमे कांग्रेस की अनीता शर्मा ने मेयर का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव जीत लिया था भाजपा के अभेद दुर्ग को भेद दिया था। यह हो पाया था कांग्रेस के सभी दिग्गजों द्वारा एकता का संकल्प लेने से।

महानगर कांग्रेस में हरिद्वार सीट से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व सभासद अशोक अशोक शर्मा, युवा नेता वरुण बालियान, रवीश भटीजा एवं युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कैश खुराना टिकट की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग युवा होने के साथ ही मिलनसार हैं। उनका परिवार कठिन समय में भी कांग्रेस के साथ रहा है। नगर-निगम भाजपा के प्रभाव वाले वार्ड गऊघाट से भाजपा को हरा कर पार्षद चुने गए तथा वर्तमान में भी कांग्रेस का ही पार्षद है।

पूर्व सभासद एवं पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा जनसेवा को समर्पित हैं। उनका परिवार भी पुराना कांग्रेसी परिवार है। टिकट नही मिलने पर वह एक बार कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन शहर में अकेले सबसे अधिक सक्रिय मदन कौशिक को टक्कर देने वाले कांग्रेसी के रूप में अपने को प्रस्तुत करते हैं।

वरूण बालियान भी युवा हैं। उन्होंने अपनी माता जी कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव बड़ी धूमधाम से लड़ाया था और लगभग 45 हजार वोट प्राप्त किए थे। श्रमिक आंदोलन में भी उनकी सक्रियता है।

रवीश भटीजा भी हर चुनाव में दावेदारी करते हैं। मेयर का चुनाव भी निर्दलीय के रूप में लड़ चुके हैं। कांग्रेस नेता के साथ ही उनकी पहचान टोंटी बदलने वाले जलपुरूष की बना चुके हैं। शहर में कही भी वह सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट पर टोंटी चोरी होने या खराब होने पर पानी बहता देखते हैं तो टोंटी खरीदकर बदल देते हैं। हालांकि महानगर कांग्रेस कीञ।दैनिक राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी कम ही रहती है लेकिन हैं वह कांग्रेसी ही।

एक और सक्रिय व लड़ाकू हैं कैश खुराना जो मध्य हरिद्वार के व्यवसायी हैं। युवाओं की समस्या के साथ ही व्यापारियों की समस्याओं पर भी मुखरता से आवाज उठाते हैं। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष होने के रूप में काफी सक्रिय युवा हैं।

हरिद्वार शहर की सीट उत्तराखंड राज्य में भाजपा के लिए अभेद किला बनी हुई है। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जादू अभी भी बरकरार है इसलिए इस बार उन्हें ऐसी सीट पर भाजपा लड़ाना चाहती है जो भाजपा पांच चुनावों में एक बार भी जीती न हो।

* रतनमणि डोभाल के फेशबुक वाल स्त्रोत 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *