* सांसें हो रही हैं कम आओ पेड़ लगायें हम: राधेश्याम*
( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। भूमिहार ब्राह्मण परिषद हरिद्वार, उत्तराखंड (रजि) के तत्वावधान में भेल सेक्टर 1 के एक पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री मंत्रोच्चारण के बाद आंवला,तुन,नीम, एवं छायादार वृक्षों का रोपड़ किया गया तथा वृक्षों के सरंक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाये गये।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात परिषद के महासचिव राधेश्याम सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम पर यह वृक्षारोपण परिषद द्वारा किया गया। और उन्होंने आम जनता से अपील की कि सभी एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगायें ताकि पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण हो सके।

इस कार्यक्रम में में मुख्य रूप से परिषद के संरक्षक शिवानन्द चौधरी, अध्यक्ष नवीन तिवारी , उपाध्यक्ष सरोज शर्मा , कोषाध्यक्ष परवीन राय ,सह सचिव अतुल राय, संयोजक अमित शाही , दुर्गेश राय , शशि रंजन चौधरी , कुन्दन कुमार , चन्द्र मनी राय , कौशल राय आदि उपस्थित रहे।
अंत में संस्था के अध्यक्ष नवीन तिवारी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



