Chardham Yatra Dehradun Slider States Uttarakhand Weather challenges have failed to deter pilgrims; the flow remains unabated, with the total count crossing the 4.8 million mark

चारधाम यात्रा : मौसम की चुनौतियां भी हुई रुस्वाई ,नहीं थम रहे श्रद्धालुओ के कदम आकड़ा पंहुचा 48 लाख के पार। आखिर कहा कितने ? Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून।मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा में आस्था के कदम नहीं रुक रहे हैं। इस साल भी यात्रा नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। अब तक दर्शन करने वालों का आंकड़ा 48 लाख पार हो चुका है। सबसे अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।
मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करना चुनौती व जोखिम भरा रहता है। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं से मानसून संबंधित जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने का आग्रह किया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। 19 अप्रैल से 22 सितंबर तक चारधाम यात्रा में 48.11 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 16.57 लाख, केदारनाथ धाम में 14.66 लाख गंगोत्री में 7.48 लाख, यमुनोत्री में 6.69 लाख और हेमकुंड साहिब 2.71 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
अब तक 61.71 लाख से अधिक पंजीकरण
चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य किया हुआ है। पर्यटन विभाग ने यात्रा के लिए एक माह पहले 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। जबकि 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई थी। 22 अगस्त तक यात्रा के लिए 61.71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम के लिए 20 लाख, बदरीनाथ धाम में 18.43 लाख, गंगोत्री में 10.62 लाख, यमुनोत्री में 10.11 लाख व हेमकुंड साहिब में 2.55 लाख पंजीकरण हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने कहा  चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ सुगम दर्शन करना सरकार की प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा हर साल नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बार भी यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में नया कीर्तिमान बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।


 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *