Dehradun heavy rain alert several districts of the state, including the capital Dehradun States Uttarakhand weather update yellow alert

मौसम अपडेट : आज राजधानी दून सहित राज्य के कई जिलों में भरी बारिश का अलर्ट ,गर्जना के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट। आखिर कहा – कहा ? Tap कर देखे रिपोर्ट 

Spread the love

( ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 

18 सितंबर तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। उधर शुक्रवार को मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया।

राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि देर शाम हुई तेज दौर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में रहा।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *