Uncategorized

चारधाम यात्रा : बदरी -केदार में VIP अतिथियों के दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था हुई स्थगित, इस समय होगी अब लागू। आखिर क्यों और कब ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। चारधाम धाम यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए बीकेटीसी ने फिलहाल शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरुआत से धामों में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने 1100 रुपये प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी। इसके पीछे मंदिर समिति का मकसद सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन को प्राथमिकता देना था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सामान्य श्रद्धालुओं की मुख्य द्वार से दर्शन के लिए गए और कुछ ही मिनट में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन कर बाहर आए। बीकेटीसी को वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन व्यवस्था से अब तक बदरीनाथ धाम में 1,63,11,900 रुपये व केदारनाथ धाम में 67,37,500 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी के अनुसार वीआईपी अतिथियों के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था को दूसरे चरण की यात्रा में स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गाइडलाइन बनाकर और पारदर्शी तरीके से व्यवस्था को लागू किया जाएगा। मंदिर समिति की प्राथमिकता सामान्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करना है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *