( ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति सेक्टर 1 एवं 2 ने सामुदायिक केंद्र सेक्टर 1 में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर इस वर्ष होने वाली भगवान श्री राम जी की लीला का रिहर्सल शुरू कर दिया।
श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार तथा सचिव राधेश्याम सिंह ने रिहर्सल को प्रारम्भ करवाया।इस अवसर पर समिति के उपस्थित पदाधिकारियों में उप सचिव संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव ओझा,संगठन मंत्री धनंजय यादव सोमदत्त कश्यप, व्यवस्था प्रमुख वीरेन्द्र नेगी, प्रचार प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, प्रचार मंत्री राजकुमार यादव, राकेश पंवार लीला के मुख्य निर्देशक राकेश कुमार एवं राजकुमार तथा अन्य कलाकार उपस्थित रहे तथा समस्त पूजन आचार्य भोला जी ने की।


