( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान में जेपी नड्डा इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री भी हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अगले महीने यानी मार्च में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत 12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पहले ही पूरा हो चुका है, और अगले महीने 6 और राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तवाड़े की भी चर्चा है. ये सभी नेता संघ से आते हैं।
बीजेपी के संविधान के अनुसार, कम से कम आधे राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। फिलहाल, 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. इससे पहले, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अमित शाह और राजनाथ सिंह भी रह चुके हैं।
अब तक कौन-कौन रहा है बीजेपी अध्यक्ष
—————————————————————————————————–
पार्टी अध्यक्ष कार्यकाल
—————————————————————————————————-
अटल बिहारी वाजपेयी 1980 -1988
लालकृष्ण आडवाणी 1986-1990,1993-1998,2004-2005
मुरली मनोहर जोशी 1991 – 1993
कुशा भाऊ ठाकरे 1998 -2000
बंगारू लक्ष्मण 2000 – 2001
के जना कृष्णमूर्ति 2001 -2002
एम वेंकैया नायडू 2002 – 2004
राजनाथ सिंह 2005 – 2009 ,2013 -2014
नितिन गडकरी 2010 – 2013
अमित शाह 2014 – 2017 ,2017 -2020
जे पी नड्डा 2020 से अबतक
———————————————————————————————-
क्या है बीजेपी अध्यक्ष बनने का पार्टी का संविधान
बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष वही व्यक्ति बन सकता है, जो कम से कम 15 साल से पार्टी का सदस्य हो। इससे पहले, 2010 से 2013 तक नितिन गडकरी, 2005 से 2009 और फिर 2013 से 2014 तक राजनाथ सिंह, और 2014 से 2020 तक अमित शाह ने पार्टी की कमान संभाली थी। अब, पार्टी संगठनात्मक चुनावों के पूरा होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================