( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
बदायूं / अलीगढ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की होने वाली सास और दामाद की लव स्टोरी के बाद बदायूं के समधी और समधन का प्यार चर्चा में है। बदायूं जिले के दातागंज में समधी के साथ गई महिला ने शनिवार थाने में आकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति के साथ न रहने की बात कहकर प्रेमी समधी के साथ चली गई।

दातागंज कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी।

पति ने बताया कि पत्नी सबसे पहले 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है।

बेटी के लिए पिता का छलका दर्द
ट्रक चालक बोला, वह पति के साथ एक बेटी का पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस से शिकायत कर पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

महिला बोली- पति शराब पीकर पीटता है
मामला चर्चा में आने पर गई महिला शनिवार को खुद कोतवाली आई और पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर मारता पीटता है। तरह-तरह के लांछन लगाता था, इसलिए वह चली गई। अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसने अपने समधी के साथ बदायूं में रहने की बात की है। पुलिस को बयान देकर वह अपने समधी के साथ चली गई। जाते समय महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न करने की तहरीर भी पुलिस दी है।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================