Big News Dehradun Haridwar personnel—has brought glory to Haridwar and Uttarakhand, receiving an honor at a film festival Police Department Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : हरिद्वार के लाल और पुलिस विभाग में तैनात जवान के पुत्र अनंत ने बढ़ाया हरिद्वार और उत्तराखण्ड का नाम ,फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान। आखिर कौन और किसका पुत्र। Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
 देहरादून/ हरिद्वार। हरिद्वार के एक लाल ने हरिद्वार लिए एक और गौरव का पल सामने लेकर आया है। उत्तराखंड पुलिस में तैनात फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अक्षय कुमार के बेटे अनंत उर्फ मोनू ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में निर्देशक मनोज शर्मा की फिल्म “एक बहता जीवन-हरिद्वार” में अनंत उर्फ मोनू के अभिनय और काम की जमकर सराहना की गई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभिनेता दीपक पाराशर और हेमंत पांडे ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अनंत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके अभिनय सफर का शुरुआती दौर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चर्चित वेब सीरीज ‘अपहरण-2’ से की।

इसके बाद वह लगातार कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। अब अनंत जल्द ही उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘चारपाई’ में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को लेकर भी उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है।

पिता अक्षय कुमार के मुताबिक, बेटे की मेहनत और अभिनय के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने की लगन ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान अनंत के बढ़ते फिल्मी सफर की एक नई पहचान बनकर सामने आया है।
News 1 Hindustan & श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई अनंत के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। 

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *