( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड से तीन अक्तूबर को मानसून पूरी तरह विदा हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। हालांकि अगले हफ्ते से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्तूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पांच से नौ अक्तूबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

जबकि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी होने से पहाड़ से मैदान तक तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

