Annual elections of Haridwar unit concluded, Gyan Prakash Pandey elected as President Haridwar Slider States Uttarakhand Working Journalists Union Uttarakhand, Haridwar Unit

 बड़ी खबर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव संम्पन्न , ज्ञान प्रकाश पाण्डेय चौथी बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष। आखिर कौन बना महामंत्री और कोषाध्यक्ष ? Tap कर जाने  

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जहां ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को जिला अध्यक्ष और विनीत धीमान को महामंत्री व् देवम मेहता कोषाध्यक्ष  पद पर  पुनः  निर्विरोध निर्वाचित हुए।

देर शाम जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में हुए वार्षिक सम्मलेन के चर्चा के बाद चुनाव अधिकारी/ प्रदेश महामंत्री विश्वजीत  सिंह नेगी की देख रेख में वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश पाण्डेय , महामंत्री पद पर विनीत धीमान जबकि कोषाध्यक्ष पद पर देवम मेहता पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

आपको बता दे कि ज्ञान प्रकाश पाण्डेय चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाये गए है। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री व् प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी माला पहनाकर स्वागत किया साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यकारिणी घोषणा  के लिए कहा।

 प्रदेश महामंत्री ने इस अवसर पर हरिद्वार इकाई के सदस्य संजय भर्ती को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया। 

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता आया है और आगे भी इसी उद्देश्य के साथ काम करेगा। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और उन्हें संगठन का मजबूत समर्थन मिलेगा। ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों के पेशेवर विकास, उनकी सुरक्षा और उनके सामाजिक- आर्थिक हितों को संरक्षित करने के लिए नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहेंगे।  यह चुनाव न केवल पत्रकारों के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे पत्रकार समुदाय में एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार भी हुआ है।

जिलाधिकारी ,एसएसपी हरिद्वार सहित आईजी गढ़वाल ने दी शुभकामनाएं 

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप ,जिलाधिकारी हरिद्वारमयूर दीक्षित सहित एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई के चुनाव में ज्ञान प्रकाश पांडेय को पुनः चौथी  बार अध्यक्ष व विनीत धीमान  को तीसरी बार महामंत्री तथा देवम मेहता को दूसरी बार निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नवनिर्वाचित सदस्य पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढावा देने में प्रयासरत रहेंगे।

बैठक के दौरान ज्ञान प्रकाश पांडेय ,विनीत धीमान ,देवम मेहता ,श्रीमती कमल शर्मा ,नावेद अख्तर ,डॉ राकेश कुमार वर्मा ,शिव कुमार पाठक ,सागर कुमार  ,निशांत चौधरी ,सागर ठाकुर  ,बिजेंद्र शीर्षवाल ,संजय कुमार भारती  ,पंकज स्वनी ,प्रभात कुमार ,योगेश पांडेय ,दीपक कश्यप ,संजय पटुवर,संजय कुमार ,नवीन कुमार ,संदीप कुमार ,मनोज ठाकुर ,कुलदीप खंडेलवाल ,इंद्र कुमार शर्मा,अशोक गिरी,कुलदीप शर्मा ,मौ ० दानिश कुरैशी ,विश्वास कुमार ,विजय कुमार शर्मा ,संदीप कुमार ,कुलदीप राय ,विजय प्रजापति अनुभव गर्ग ,कुलदीप खंडेलवाल, विवेक शर्मा,संजय पटुवार ,राजीव बड़ोला , अनुभव बंसल ,राज कुमार  और कमलजीत सिंह सिद्धू  मौजूद रहे।  

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *