accompanied by cabinet colleagues, performed Ganga Puja and Aarti at Har Ki Pauri to mark the completion of PM Narendra Modi's Big News CM Dhami Haridwar Harki Paidi Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : PM नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती। आखिर कितने दिन और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

*मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

*हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने की माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना। 

*बनबसा के बाद हरिद्वार में कैबिनेट बैठक, शासन को प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक पहुंचाने की पहल को आगे बढ़ा रही धामी सरकार। 

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इससे पूर्व CM धामी के हरिद्वार पहुंचने पर हैलीपैड पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मेलाधिकारी सोनिका ने पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती में प्रतिभाग किया। धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की राज्य सरकार की पहल का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के और अधिक निकट लाने तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकों के आयोजन की यह पहल क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *