Big News conducts intensive night-time checking drive; four enforcement teams carry out a joint operation Haridwar Slider States transport Department Uttarakhand

बड़ी खबर : हरिद्वार परिवहन विभाग का सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान, चार प्रवर्तन दलों ने की संयुक्त कार्रवाई,500 से ज्यादा अभियोग हुए दर्ज। आखिर किन – किन धाराओं में और क्यों ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।परिवहन सचिव  रविनाथ रमन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 20 अगस्त 2026 को परिवहन विभाग द्वारा विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में परिवहन विभाग की दो विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल तथा प्रवर्तन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर देर रात तक यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के प्रपत्रों तथा सुरक्षा मानकों की जांच की।

विशेष अभियान के दौरान कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए। एक वाहन में एक से अधिक उल्लंघन पाए जाने पर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए।

कार्रवाई के दौरान प्रमुख रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 174 अभियोग, गलत लेन में वाहन संचालन के 49 अभियोग, वाहन कर एवं कर रसीद से संबंधित 48 अभियोग तथा वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 17 अभियोग दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त वाहन की बॉडी से बाहर निकले हुए असुरक्षित भार (Protruding Load) तथा भार को असुरक्षित तरीके से बांधकर वाहन चलाने के मामलों में विशेष कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने (Drink and Drive) संबंधी जांच भी की गई। बिना वैध पंजीयन, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

चेकिंग दलों द्वारा विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनके संचालन से यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। वाहन चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं कर भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार चालान तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा ने बताया कि रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाना, गलत लेन में वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, वाहन से असुरक्षित रूप से बाहर निकला भार तथा बिना वैध प्रपत्रों के वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा ऐसे उल्लंघनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्र वैध रखें, दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित लेन एवं गति सीमा का पालन करें तथा किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। माल वाहनों में भार को निर्धारित सीमा के अंतर्गत एवं सुरक्षित तरीके से बांधकर ही परिवहन किया जाए।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के रात्रिकालीन एवं औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *