( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। पूर्व आईएएस,हरिद्वार के पूर्व डीएम दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

दीपेंद्र चौधरी को सार्वजनिक सेवा करने का लंबा अनुभव है। वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय तक कार्य करते रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड शासन में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया है। वह इसी वर्ष फरवरी माह में सचिव पद से रिटायर हुए थे।



