( ब्यूरो रिपोर्ट ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। हिन्दू सनातन धर्म में खरमास को विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब तक खरमास है तब तक शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। आइये जानते है इस सम्बन्ध में हरिद्वार स्थित नारायणी शिला मंदिर के मुख्य सेवक और ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी से।
पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार इस संबंध में, शादियों जैसे अनुकूल आयोजनों को इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। इस दौरान आप भूलकर भी कोई काम नहीं करें, नहीं तो जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।
दृक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगे। खरमास 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। खरमास के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
खरमास में क्या करें
धार्मिक विद्वानों के अनुसार खरमासमें प्रतिदिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
इस दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें।
मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खरमास के दौरान ध्यान करें।
खरमास के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करें।
खरमास में क्या ना करें
खरमास के दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
इस समय नया वाहन खरीदना या घर बनवाना भी अशुभ माना जाता है।
जब तक खरमास रहता है, सगाई, विवाह, सामाजिक समारोह और गृहप्रवेश निषिद्ध माने जाते हैं।
इस अवधि में आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
खरमास के दौरान कुछ उपाय करके सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। खरमस के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य औदें और पूजा के बाद र पूजा करने के बाद गुड़, दूध और चावल समेत कुछ चीजों का दान करें। कहा जाता है कि इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News 1 hindustan उत्तरदायी नहीं है।
=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================