( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
जयपुर। कई महीने से पेट में दर्द की शिकायत करने के बाद जब माँ उसे दिखने अस्पताल दिखाने ले गई तब जाकर पुरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। जब मी ने पूछा तो तब जाकर बच्ची फूट-फूट कर रोइ और सारी दास्ताँ सुनाई। अब पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एक लड़के के नाम मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
इस तरह घटित हुआ पूरा घटनाक्रम
लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले हिमांशु नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई थी। वह लड़का लगातार परेशान कर रहा था। अभी 5 महीने पहले वह उसे एक होटल में लेकर गया था। वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने खुद के घर भी बुलाया, साथ ही दोस्तों के घर में भी रेप किया। किसी को भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ फोटोग्राफ लड़के के पास है, जो उन्हें वायरल करने की धमकी देता रहता है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से बेटी लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उसे लगा कि बाहर कुछ खाने से इंफेक्शन हो गया होगा, लेकिन जब कई दवाइयां लेने के बाद भी फर्क नहीं पड़ा तो मां को लगा कि महिलाओं से संबंधित समस्या हो सकती है। इसीलिए वह उसे लेकर महिला अस्पताल गई। वहां जाकर जांच पड़ताल की तो डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर पता चला कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। अब पुलिस ने लड़की की शिकायत पर हिमांशु नाम के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका नंबर बंद आ रहा है। उसके कुछ सबूत लड़की ने पुलिस को सौंपा है। फिलहाल पुलिस हिमांशु की तलाश कर रही है।