( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेशभर में निकाय चुनाव के लिए जमकर शराब और मादक पदार्थ इस्तेमाल किया जा रहे हैं।इसकी बानगी देखने को मिली आबकारी और पुलिस की कार्रवाई में। साफ हो रहा कि कोई व्हिस्की पिला रहा, तो कोई रम, कोई ड्रग्स दे रहा है, तो कोई अन्य मादक पदार्थ।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार सख्त कार्रवाई हो रही है। अब तक सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ और 37 लाख से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस और आबकारी की टीमें निकाय चुनाव में शराब, पैसे, मादक पदार्थ की सप्लाई की निगरानी कर रही हैं।
आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया, अब तक सभी जिलों में 5,975 लीटर शराब पुलिस और 2,749 लीटर शराब आबकारी विभाग पकड़ चुका है। इसी प्रकार पुलिस ने अब तक 216 किलो ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह सभी सामग्री गैर कानूनी तरीके से चुनाव के लिए लाई गई थी।बताया, अब तक कुल 7,78,09,617 रुपये कीमत के मादक पदार्थ और 37,56,566 रुपये कीमत की शराब बरामद की जा चुकी है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस और आबकारी की टीमों ने कार्रवाई की है।
लोकगायक नेगीदा का गीत खोलता है चुनाव की पोल
चुनाव में शराब की बड़ी भूमिका पर उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का गीत आज भी सामयिक है। यह गीत वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मजाकिया लहजे में गहरी चोट करता है। इसमें चुनावों के दौरान रुपये और शराब बांट कर वोट बटोरने वाले नेताओं पर निशाना साधा गया है। गाने का लब्बो-लुआब ये है कि एक दल के निशान से चुनाव लड़ने वाले दल ने व्हिस्की पिलाई और दूसरे के निशान वाले राजनीति दल ने रम पिलाकर आवभगत की। छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कच्ची शराब से ही हमारे वोट खरीदने की कोशिश की। ऐसे चुनाव में तो मजे ही मजे हैं, दारू भी मिलती है और पैसा भी।
उधर ,राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव में शराब, ड्रग्स और धनबल रोकने के लिए पूरी सख्ती की जा रही है। पुलिस, आबकारी, प्रशासन की टीमें राज्य और जिलों के स्तर पर निगरानी व कार्रवाई कर रही हैं।
किस जिले में कितनी कीमत की शराब व ड्रग्स पकड़ी
जिला | शराब | मादक पदार्थ |
ऊधमसिंह नगर | 9,04,750 | 4,73,81,100 |
देहरादून | 5,01,916 | 87,67,250 |
अल्मोड़ा | 58,858 | 18,83,875 |
बागेश्वर | 96,353 | 95,100 |
चमोली | 1,14,106 | 2,84,800 |
चंपावत | 64,934 | 00 |
हरिद्वार | 5,00,789 | 43,68,892 |
नैनीताल | 6,37,800 | 1,21,63,300 |
पौड़ी | 1,17,149 | 8,96,800 |
पिथौरागढ़ | 2,73,084 | 10,19,900 |
रुद्रप्रयाग | 81,572 | 00 |
टिहरी | 2,56,427 | 4,40,000 |
उत्तरकाशी | 1,48,823 | 9,08,600 |
=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838
पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================