Dehradun Kashipur Revealed by RTI Slider States tax levied on petroleum products Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूला 2021-22 में कई करोड़ो का टैक्स। आखिर कितना और कितना गुना ज्यादा है 2007-08 के मुकाबलेे ? Tap कर जाने

Spread the love

* 2021-22 में मिला सरकार को 2007-08 के मुकाबलेे साढ़े चार गुना से अधिक टैक्स

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

काशीपुर / देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूला 2021-22 में 16,576 करोड़ रूपये का टैक्स। इसका खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट नदीमउद्दीन एडवोकेट को राज्य कर मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गई सूचना से  खुलासा हुआ है।         जैैसे जैैसे पेट्रोलियम पदार्थों के दामोें मेेें वृद्धि होती हैै, वैैसे वैैसे सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है।  पेट्रोलियम पदार्थोें पर वर्ष 2021-22 में 2007-08 के मुकाबले साढ़े चार गुना टैक्स मिला हैै। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन को वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये टैक्स राजस्व आंकड़ों से हुआ।     

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। इससे पूर्व भी नदीम ने 2018 व 2020 मे तब तक की सूचना प्राप्त की थी।       

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अप्रैैल 2007 से मई 2022 तक पेट्रोलियम पदार्थों से उत्तराखंड सरकार ने 16576 करोड़ 48 लाख का टैक्स वसूला है इसमें 6916 करोड़ 10 लाख का टैक्स पेट्रोल से तथा 9289 करोड़ 32 लाख का टैक्स डीजल की बिक्री से वसूला गया हैै। नदीम को उपलब्ध टैक्स आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में पेट्रोलियम पदार्थों पर सरकार को केवल 414.9 करोड़ टैक्स मिला था जोे 2018-19 में 285.62 प्रतिशत बढ़कर 1599.92 करोड़ हो गया, लेकिन  कोरोना महामारी शुरू होने पर 2019-20 में इसमें 88.13 करोड़ की कमी होकर 1511.79 करोड़ ही रह गया। 2020-21 में यह 1517.7 करोड़ 2021-22 में 2007-08 में 352.15 प्रतिशत बढ़कर 1875.99 करोड़ तथा 2022-23 में मई 2022 तक 368.36 रूपये टैक्स मिला हैै।        

नदीम को उपलब्ध पेट्रोल पर टैक्स के आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में 128.67 करोेड़ वैैट/सैैल्स टैक्स मिला था जो 2018-19 में 462.69 प्रतिशत बढ़कर 724.01 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में इसमें कुछ कमी होकर 454.47 प्रतिशत होकर 713.57 करोड़ 2020-21 में बढ़कर 470.12 प्रतिशत  बढ़कर 733.57 करोेड़, 2021-22 में 533.16 प्रतिशत होकर 814.69 करोड़ हो गया।

2022-23 में मई तक केवल दो माह में सरकार ने 2007-08 में पूरे वर्ष वसूले टैक्स के लगभग बराबर 127.68 करोड़ टैक्स वसूल लिया हैै। 

डीजल पर टैक्स केे आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में जहां 261.53 करोड़ सरकार को टैक्स मिला, वहीं 2018-19 मेें 224.38 प्रतिशत बढ़कर 848.35 करोड़ हो गया जबकि 2019-20 में इसमें कमी होकर 2007-08 के मुकाबले 192.42 प्रतिशत अधिक 766.59 करोड़, 2020-21 में बढ़कर 193.42 प्रतिशत 767.39 करोड़ टैक्स मिला हैै। वर्ष 2021-22 में बढ़कर 293.47 प्रतिशत अधिक 1029.04 करोड़ टैक्स मिला है जबकि वर्ष 2022-23 में मई 2022 तक केवल 2 माह 235.37 करोड़ रूपये टैक्स मिला हैै।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ) जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *