
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भगत सिंह चौक के पास स्थित झोपड़पट्टी में सुबह खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया और दमकल की टीम को बुला कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
रविवार की सुबह हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास शिवलोक कॉलोनी में भभूतावाला बाग में झोपड़ी में महिला खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक से लगी आग संभल पाती,आग गई और देखते ही देखते झोपड़ी ने आग पकड़ ली।

आग की लपटें उठती देख मोहल्ले वालों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर तत्काल दमकल को सूचना भी की ,सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया,गनीमत यह रही कि कोई इसमें हताहत नहीं हुआ।






