( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। प्रदेश में कई दिनों बाद मामले कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। इसी के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। आज आई रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल के हल्द्वानी से पॉजिटिव केस आया है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कुल 48 मरीजों में से 25 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी। जबकि 360 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही 4767 लोगो की रिपोर्ट टेस्ट के लिए भेजी गई थी। जिनमे से 4239 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही 327 लोगो की रिपोर्ट्स आनी बाकी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह जमाती है तथा उसे आज डिस्चार्ज किया जाना था। डिस्चार्ज से पहले आई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपर सचिव स्वस्थ्य युगल किशोर पंथ अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अब कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। डिटेल के लिए देखे रिपोर्ट्स :-