Chardham Yatra Dehradun fare may increase meeting soon Slider States Uttarakhand

Breaking News : इस बार बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया ,जल्द होगी बैठक। आखिर कितना ,क्यों और कब ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। इस साल चारधाम यात्रा संचालित निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति किराया बढ़ने की सिफारिश की है। जी हाँ , इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि बस का जो चेचिस 18-19 लाख में आता था, वह अब करीब 25 लाख में आ रहा है। बसों के पार्ट्स, मोबिल ऑयल महंगा होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ रहा है। 
अध्यक्ष यातायात लिमिटेड मनोज ध्यानी की माने तो  पिछले साल के मुकाबले इस साल महंगाई बढ़ी है। बसों के पार्ट्स और अन्य आइटम महंगे हुए हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा में बसों का किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। 10 फीसदी तक किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
टीजीएमओयू लिमिटेड के अध्यक्ष जीतेन्द्र नेगी के अनुसार  इस साल डीजल का दाम नहीं बढ़ा है लेकिन पार्ट्स और टायरों के दाम बढ़े हैं। इस बार 10 से फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है, लेकिन 10 प्रतिशत तक किराया बढ़ेगा। रोटेशन की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।
परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के अनुसारपिछली बार चारधाम यात्रा के किराये में बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी अगर किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
थ्री बाई टू बसों के लिए किराये का प्रस्ताव
 धाम          पहले –  अब
एक धाम-    1520-  1672
दो धाम-      2240-   2464
तीन धाम-  3150-   3465
चार धाम-  3850-   4235
टू बाई टू बसों के लिए प्रस्ताव
धाम          पहले     अब
एक धाम-    1700-   1870 
दो धाम-      2500-  2750 
तीन धाम-    3470-  3817 
चार धाम-    4250-  4675 

नोट– किराया प्रति धाम प्रति यात्री का रुपये में है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *