Dehradun Dizaster Education Slider Uttarakhand Vikash Nagar

फर्जीवाड़ा कर शिक्षा विभाग बांट रहा नौकरियां। आखिर कैसे ? जाने 

Spread the love

#मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति प्रक्रिया को ठहराया था गलत |                    

#बाद में सांठगांठ कर दे दिया अनुमोदन |        

#जांच प्रक्रिया गतिमान होने के बावजूद कर दी नियुक्तियां  |               

#श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर का है मामला |              

#सैकड़ों -हजारों युवाओं को प्रतिभाग करने से रखा गया वंचित |                           

# मोर्चा लूटेरे अधिकारियों एवं षड्यंत्र में शामिल किसी को नहीं बख्शेगा  |          

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

विकासनगर।  जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा  पिन्नी ने कहा कि दिनांक 14/11/19 को मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून ने 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज ,सहसपुर को दिए थे, जिसके क्रम में 07/02/2020 को साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई | जन संघर्ष मोर्चा द्वारा विज्ञापन प्रक्रिया में विभाग /विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई अनियमितता  को लेकर शासन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा साजिशन भर्ती प्रक्रिया  का विज्ञापन  गढ़वाल संस्करण में  प्रकाशित कराया जाना था | उक्त वजह से, जिस जनपद (देहरादून) में विद्यालय स्थित है तथा कुमाऊं मंडल व हरिद्वार आदि के अभ्यर्थियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई | उक्त साजिश की वजह से सैकड़ों- हजारों लोग प्रतिभाग करने से वंचित रह गए थे, जिसकी जांच  आज तक लंबित है |  

    मोर्चा की शिकायत पर  साक्षात्कार के दिन स्वयं मुख्य शिक्षा अधिकारी  ने पाया कि  साक्षात्कार की  कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई जा रही थी  और न ही तीन विशेषज्ञ साक्षात्कार के समय जनपद से इतर के तैनात किए गए थे, जिससे क्षुब्ध होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 17/02/2020 के द्वारा तत्काल प्रभाव से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कार्रवाई निरस्त कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित करने एवं साक्षात्कार संपन्न कराने के निर्देश दिए गए थे |शर्मा ने हैरानी जताई कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इन तमाम  अनियमितताओं एवं स्वयं के द्वारा उक्त आदेश को पलटते हुए दिनांक 06/03/20 को उन पदों पर नियुक्ति के आदेश/अनुमोदन कर दिया | मोर्चा भ्रष्ट अधिकारियों एवं इस षड्यंत्र में शामिल भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगा |

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *