( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। भारत में ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। बुधवार को ईद के चाँद दीदार न होने के कारण अब कल यानी की गुरुवार को चांद दिखाई देगा। उसके बाद शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। दिल्ली और लखनऊ से शुक्रवार को ईद मानने का ऐलान हुआ। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों से मस्जिद के बजाए घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है। सामान्य तौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के दूसरे दिन भारत में चांद रात की परंपरा रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो चूंकि ईद सउदी अरब में 13 मई को है इसलिए भारत में एक दिन बाद यानी 14 मई को है. एक बात जो सबसे अहम है कि जब 30 रोजे हो जाते हैं तो फिर फर्क नहीं पड़ता चांद दिखे या ना दिखे। 30 दिन के बाद रमजान खत्म होता है और अगले दिन ईद होती है।
गिले-शिकवों को दूर करने का त्योहार है ईद
ईद उल फितर के दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। ईद-उल-फितर में मीठे पकवान विशेषकर सेंवईंयां बनाने का रिवाज है। इस दिन लोग आपस में गले मिलकर अपने गिले-शिकवों को दूर करते हैं।