* किसानों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे: आरिफ राजपूत।
* किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, मांगों के निस्तारण को लेकर करेंगे रणनीति तय।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने कहा कि किसानों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। किसान देश का अन्नदाता है और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार किसानों की सभी मांगें पूरी करें। आज किसान सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहा है। किसानों पर मुकदमे दर्ज करवाई जा रहे हैं। आत्महत्या करने को मजबूर है मगर किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों की मांगों के निस्तारण को लेकर जल्द रणनीति तय की जाएगी।
ये बातें उन्होंने गुरुवार को ज्वालापुर सराय रोड स्थित आशियाना बैंकेट हॉल में आयोजित बैठक के दौरान कहीं। हरिद्वार पहुंचने पर उनका कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। किसान उत्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष अरुण रेडी, युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शाहनवाज अली, जिला सचिव सुलेमान, लक्सर तहसील अध्यक्ष इमरान अली, प्रदेश मंत्री दीपक राव, ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान, प्रदेश सचिव अकील अंसारी की घोषणा की।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई हमेशा किसानों व मजदूरों के अधिकारों को लेकर रही है। भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों के जरिए से सभी का पेट भरता है। आजादी के बाद से आज तक किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है। किसानों की मांगों पर सरकार को ध्यान देना होगा। स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। सभी मांगों को मानते हुए अन्नदाताओं को राहत दी जाए।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी बेहतर कार्य करेंगे और शासन प्रशासन तक अपनी बात को पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूनियन संघर्ष करेगी और किसानों को हक दिलाएगी। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अग्रज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल, प्रदेश सचिव मुकेश कुमार, प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, शहीद हसन, सैफ अली, विजेंद्र चौहान, नूर आलम, प्रदीप कुमार,अर्जुन कुमार,अंकित, शुभम चौहान, मनीष, पीयूष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।