( ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा ? यह एक बड़ा सवाल है। वही भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। माना जा रहा है कि 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है।उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा।
इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।
जिलों व मंडलों के पदाधिकारियों भी देंगे निर्देश
शपथग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधा प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।