( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
आगरा। इंस्टाग्राम पर भर्ती में रिवाल्वर लेकर रंगबाजी का वीडियो पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आई आगरा में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है ,साथ विभाग ने प्रियंका मिश्रा को नोटिस भी तमिल कराया गया है। जिसमें प्रियंका मिश्रा को 1.82 लख रुपए पुलिस विभाग में जमा कराने होंगे। इनमें से ₹1.52 सरकार ने उन पर खर्च किए थे। शेष रकम अन्य देय से संबंधित है। इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस तामिल कराया गया है। मूलतः औरैया जिले की रहने वाली प्रियंका 10 अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी। 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवॉल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी आगरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
पहले वीडियो अब देने होंगे 1.82 लाख रूपये
आगरा एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस नियमावली के अनुसार उनका इस्तीफा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी से ट्रेनिंग का खर्चा वसूला जाता है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार प्रियंका ने 225 दिन तक ट्रेनिंग की थी प्रतिमाह उसकी ट्रेनिंग पर ₹20280 खर्च हुए थे। ट्रेनिंग में खर्च हुए 1.5 2 लाख रुपए सहित उन्हें 1.82 लाख रूपये जमा कराने का नोटिस दिया गया है। जिसमे 1.52 ट्रेनिंग के दौरान के शेष रकम अन्य देर से संबंधित है। प्रियंका मिश्रा की इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
आगे क्या करेंगे प्रियंका
इस्तीफा स्वीकार हुआ तब रविवार की शाम उनके इंस्टाग्राम पर 38500 फॉलोवर्स थे। सोमवार की शाम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 41हज़ार के पार पहुंच गई। फोन पर हुई बातचीत में प्रियंका मिश्रा ने बताया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अब वह या तो सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी या फिर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाएंगी।