Dehradun Mausam Mausam Alert Slider States Uttarakhand

मौसम अलर्ट : उत्तराखण्ड में दो दशक बाद 20 दिन और अधिक झेलनी पड़ेगी ठण्ड। आखिर क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड समेत समूचे हिमालयी क्षेत्र में इस बार हम सबको सर्दी ज्यादा दिनों तक सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल सर्दी के दिनों में 20 से 30 दिनों तक का इजाफा हो सकता है। इस बार अन्य सालों की तुलना में 15 फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। मैदानी इलाकों में जाड़े का असर मार्च माह के शुरुआती सप्ताह तक रह सकता है। जबकि पहाड़ी इलाकों में मार्च में भी बर्फबारी की पूरी संभावना जताई जा रही है।

( प्रतीकात्मक फोटो )

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार जनवरी माह में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। जो कि बीते 10 सालों का रिकॉर्ड सबसे कम अधिकतम तापमान है। पहाड़ों में इस बार भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है, जो अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दशकों में मैदानी इलाकों में लगभग 15 फरवरी से तेज धूप पड़नी शुरू हो जाती थी, जिससे गर्मी महसूस होने लगती थी। मगर इस बार जाड़े का मौसम मार्च पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। अभी पहाड़ों में अधिक मात्रा में बर्फबारी हो रही है। बर्फ गलने के बाद मैदानों में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ेगी। यही नहीं रात को चलने वाली पश्चिमी शुष्क हवाएं भी मैदानी इलाकों में गलन बढ़ाएंगी। जिसके चलते ठंड में 20 से 30 दिनों तक का इजाफा होगा।
देर से शुरू होगा गर्मी का मौसम
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा मौसम 1970 से पहले हुआ करता था। अब लगातार ऋतुएं बदल रही हैं। मौसम में बदलाव की वजह से ठंड लंबी खिंचने लगी है। इससे गर्मी भी देर से शुरू होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि देर से गर्मी शुरू हुई तो आगामी अक्तूबर और नवंबर माह में सर्दियों का मौसम भी देर से शुरू होगा।

( प्रतीकात्मक फोटो )

दो दिन मौसम साफ, रात को बढ़ेगी ठंड
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 9.3 डिग्री रहा। हवा में 58 फीसदी नमी भी दर्ज की गई। साथ ही 3.6 प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं से ठंड बरकरार रही। बताया कि दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। मगर रात को पाला गिरने के साथ ठंड में इजाफा होगा। मध्यम कोहरा भी रहेगा।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *