Chamoli Gopeshwar Slider snowfall States Uttarakhand Yamnotri

मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड की पहाड़ियां ढंकी बर्फ की सफ़ेद चादरों से। देखे आखिर कैसे चमक रही है देवभूमि पर्वत श्रृंखलाएं ? Tap कर देखे तस्वीरों में 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
यमुनोत्री / गोपेश्वर / चमोली। उत्तराखण्ड के पहड़ो में लगातर बर्फबारी हो रही है। बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़कों पर फंसे हैं।

टिहरी जिले में शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी है, जिससे धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम और घुत्तू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। 
रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बारिश बर्फबारी कृषि-बागवानी और जलस्रोतों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी।  बारिश से जिला मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पारा लुढ़क गया।

टिहरी में बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी हुई है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हुआ हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में बढ़ी ठंड गई है। उत्तरकाशी, चमोली में भी कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं।
दो दिनों से लगातार बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल है। रविवार सुबह खरशाली गाँव में स्थित मां यमुना मंदिर के साथ ही यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर खिली धूप के बाद रविवार को बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला।

बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। 

बर्फबारी से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी शनिवार को बंद हो गया था। यहां घंटों वाहन फंसे रहे। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। लोग बर्फ खुद ही हटाते रहे।

कड़ाके की ठंड के बीच चमोली जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में बार-बार बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। यहां बर्फबारी से गोपेश्वर-चोपता और जोशीमठ-ओली मार्ग भी बंद है।
रविवार सुबह चमोली के जोशीमठ की पहाड़ियां बर्फ से लकदक नजर आई। शनिवार से चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *