be a camp of Badalap in the mountainous areas Dehradun rain and snowfall alert Slider States Uttarakhand weather update

मौसम अपडेट : उत्तराखण्ड  पर्वतीय इलाकों में होगा बदलप का डेरा ,वर्षा व बर्फवारी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी। आखिर कहा और कब ? Tap कर देखे रिपोर्ट 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। (आज) सोमवार को प्रदेश के तीन जिलों में अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में बादल मंडरा रहे हैं।

सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

सोमवार सहित मंगलवार और बुधवार को वर्षा-बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंगलवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रह सकता है।
उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान
शहर –                  अधिकतम – न्यूनतम             अधिकतम – न्यूनतम 
देहरादून (27 नवंबर) – 21.0       – 14.0 – (28 नवंबर)       – 21.0     – 14.0
हरिद्वार (27 नवंबर) – 22.0         – 15.0 – (28 नवंबर)        – 24.0     – 13.0
कोटद्वार (27 नवंबर) – 23.0        – 16.0 – (28 नवंबर)        – 24.0     – 15.0 (डिग्री सेल्सियस में)

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *